Home उत्तर प्रदेश बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयास से हुआ निर्माण, 10–15 किमी...

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयास से हुआ निर्माण, 10–15 किमी दूरी घटी

गजेंद्रपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल तैयार, हजारों लोगों को मिली राहत
JAUNPUR NEWS:  बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गजेंद्रपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इस पुल के बनने से जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद के बीच आवागमन सुलभ हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ग्राम गजेंद्रपुर में पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस पुल के निर्माण से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब 10–15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से राहत मिलेगी। पूर्व में इस क्षेत्र के ग्रामीणों को गोमती नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय के साथ-साथ जोखिम भी बना रहता था। विधायक  ने बताया कि विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पीपा पुल बनने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। कहा कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। गजेंद्रपुर में पीपा पुल का निर्माण लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे पूरा कर हमें संतोष है। इस पुल से न केवल दूरी कम होगी, बल्कि हजारों लोगों का समय भी बचेगा और उनका जीवन अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा। आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।