Home उत्तर प्रदेश बढ़नी ब्लॉक स्वच्छ सर्वेक्षण में फिसड्डी, 15वें वित्त के खर्च पर भी...

बढ़नी ब्लॉक स्वच्छ सर्वेक्षण में फिसड्डी, 15वें वित्त के खर्च पर भी उठे सवाल

SIDHARTHNAGAR NEWS: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में बढ़नी विकास खंड का प्रदर्शन बेहद खराब है। मंगलवार को विकास खंड पंचायत कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बस्ती मंडल, बस्ती के उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने बताया कि सर्वेक्षण में बढ़नी ब्लॉक की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जो चिंता का विषय है। बैठक में सिद्धार्थनगर के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) नित्यानंद प्रजापति भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि के कम खर्च प्रतिशत पर भी गंभीर चर्चा की गई। उप निदेशक यादव ने सभी उपस्थित अधिकारियों, जिनमें जिला सलाहकार इजहार अहमद (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) और सहायक विकास अधिकारी रामविलास सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल थे, को स्वच्छता लक्ष्यों को प्राप्त करने और वित्तीय आवंटन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।