Home उत्तर प्रदेश बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, सीओ मयंक द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस...

बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, सीओ मयंक द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च

SIDHARTHNAGAR NEWS:  भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को कस्बा बढ़नी में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया। शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी की अगुवाई में निकले इस फ्लैग मार्च में ढेबरुआ थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल तैयार करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों को सीमा पर चौकसी बढ़ाने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। ढेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद और एसएसबी 50वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी व इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुए इस फ्लैग मार्च से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। इस दौरान बढ़नी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, संदीप कुमार समेत कई पुलिसकर्मी और एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे।