PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड लक्ष्मणपुर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा नेता राकेश सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा क्षेत्र में भ्रमण कर देश की एकता व अखण्डता का संदेश दिया। क्षेत्र के शिवबोझ, स्थानीय बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर पहुंची। यहां बच्चों ने देश की एकता अखण्डता के प्रति संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुभाष सिंह, पारूल सिंह, सुप्रिया सरोज, गुदुल वर्मा, सौरभ तिवारी, संजीत यादव, राकेश, संदीप केसरवानी, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अरविंद यादव, रामदीन गुप्ता, निधि शुक्ला, अभिषेक वर्मा आदि शामिल हुए।







