Home उत्तर प्रदेश बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए आगे आए वीरेंद्र सरोज फौजी, राष्ट्रीय...

बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए आगे आए वीरेंद्र सरोज फौजी, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

KAUSHAMBI NEWS: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बबुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों के स्वास्थ्य एवं बेहतर भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।वीरेंद्र सरोज फौजी ने स्वयं बच्चों के बीच पहुंचकर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नियंत्रण की एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की पहली सीढ़ी है। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। ऐसे अभियानों के माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यकुमार, सहायक अध्यापिका श्रीमती तपस्या भारतीय, शिक्षकगण एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सरोज फौजी ने बच्चों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया।