जिला एडवोकेसी ग्रुप की बैठक सम्पन्न
PRATAPGARH NEWS: बच्चों के अधिकारों का हनन रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा. उक्त बातें तरूण चेतना संस्था द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना में आयोजित डिस्ट्रिक्ट एडवोकेसी ग्रुप कार्यक्रम में बाल न्यायालय के सदस्य राजदेव पाण्डेय ने कही उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, इनके लिए बाल हितैषी ग्राम पंचायत की योजना बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने बाल अधिकार परियोजना के उद्देश्य पर बताते हुए कहा कि तरुण चेतना संस्था विगत 32 वर्षों से प्रतापगढ़ के विभिन्न ब्लॉकों में बच्चों एवं महिलाओं के मुद्दे पर काम कर रहे हैं श्री अंसारी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करना ही परियोजना का मूल उद्देश्य है। इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बंद कमरे में बैठने से बाल संरक्षण नहीं होगा बच्चे अपने अधिकारो के लिए जागरूक होकर बच्चे अपने हितों के लिए सरकार के विभिन्न टोल फ्री नंबर का प्रयोग करें। समाजसेवी एडवोकेट दीपेंद्र मिश्रा ने बच्चों के सवालो का जवाब देते हुए बच्चों से सुरक्षा से जुड़े कानूनी जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम शंकर शुक्ला ने किया।इस कार्यक्रम में ए.एच.टी.यू प्रभारी संजय सिंह यादव, यस.जे.पी.यू. प्रभारी अनिल सिंह, तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी, बाल अधिकार परियोजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अच्छे लाला बिंद, दरोगा रामचंद्र राम गुप्ता, कांस्टेबल आलोक, नाजरीन अंसारी, शकुंतला, आरती, गार्गी, लालसा आदि लोग उपस्थित रहे।







