JHANSI NEWS: जल जीवन मिशन योजना की ओर से आदर्श नगर पंचायत बड़ागांव में पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं, लोगों का कहना है कि ठेकेदार पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को खुला ही छोड़ दे रहे हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं की किस तरह सड़कों पर गड़डे खुले छोड़ दिए गए हैं जिससे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते समय उनके जूते मिट्टी से भिड़ जाते हैं। स्कूल पहुंचने से पहले बच्चों के कपड़े हो जाते हैं गंदे वैसे तो सिर्फ कागजों में ही आदर्श नगर पंचायत दर्ज है जबकि सफाई व्यवस्था में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सड़को पर काम पूरा होने के बाद ठीक से भराई नहीं की जा रही है, रास्ते ऊबड़-खाबड़ हो गये हैं। आवागमन बाधित हो गया है, दो पहिया वाहन से गुजरने वाले लोगों के लिए जोखिम बना हुआ है। सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बाईक से स्कूल ले जाते वक्त गिरने का डर रहता है, वहीं बुजुर्गों को इन खुरदरे रास्तों में ठोकर लगने का खतरा बना रहता है. बरसात का मौसम होने से मुश्किलें और भी बढ़ गयी हैं।







