ETAWA NEWS: कस्बा चौकी बकेवर के समीप ओवर ब्रिज हाईवे पुल के आसपास बरसात के कारण घंटो जाम की स्थिति बनी रही। वहीं यातायात व्यवस्था घंटों ठप्प हो गई। वही स्थानीय लोगों ने कस्बा बकेवर चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर चौकी में बैठकर आराम फरमाते हुए नजर आए। वही बकेवर हाईवे पर पीआरडी जवान व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती थी जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहती थी लेकिन सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी दीवान अशोक यादव द्वारा बकेवर हाईवे पर किसी भी पीआरडी जवान व होमगार्ड की तैनाती नहीं की जा रही है जिस कारण घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। वही यातायात व्यवस्था चरमराई। आखिरकार देखने वाली बात यही होगी कि बकेवर हाईवे पर पीआरडी जवान तथा होमगार्ड की तैनाती क्यों नहीं की जाती है। यह बड़ा सवाल है बकेवर पुलिस पर। तथा बकेवर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वही नवागंतुक थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक जानकारी देते हुए बताया कि थाना बकेवर में आये हुए एक दिन हुआ है। बहुत जल्द बकेवर हाईवे पुल के पास पीआरडी जवान या होमगार्ड की तैनाती की जाएगी तथा कस्बा चौकी प्रभारी को अलर्ट किया जाएगा कि बकेवर हाईवे के आसपास किसी भी तरह का जाम ना लग सके। तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।







