Home उत्तर प्रदेश बकेवर पुलिस ने चोरी की घटना में अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार

बकेवर पुलिस ने चोरी की घटना में अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार

चोरी की 3 बैटरियां भी हुई हैं बरामद

FATEHPUR NEWS: थाना बकेवर क्षेत्र में हुई बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 3 बैटरियां भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में जहानाबाद कस्बे के इमरान, राशिद उर्फ सलमान और अंशू गुप्ता शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय के नेतृत्व में टीम ने ग्राम किशनपुर मोड़ के पास दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इमरान पर जुआ, विस्फोटक पदार्थ और आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। राशिद उर्फ सलमान पर सजेती थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वहीं अंशू गुप्ता भी बैटरी चोरी के इसी मामले में संलिप्त पाया गया। बताते चलें कि घटना सोमवार को थाना बकेवर पर अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक से बैटरी चोरी के संबंध में पंजीकृत अभियोग अ0सं0 119/2025 अंतर्गत धारा 303(2)/ 317(2)बीएनएस दर्ज किया गया जिसकी तफ्तीश में मंगलवार की भोर 5:45 बजे ग्राम किशनपुर मोड़, पर इमरान पुत्र स्व० रमजान उम्र करीब 32 बर्ष निवासी कोडा रज्योडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर, राशिद उर्फ सलमान पुत्र अतीक उम्र करीब 19 बर्ष निवासी कोडा रज्योडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर तथा अंशू गुप्ता पुत्र स्व० सत्यनारायण गुप्ता उम्र करीब 28 बर्ष निवासी कोडा चौक जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 03 अदद बैटरी भी बरामद हुई है।
थाना बकेवर में 18 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रक से बैटरी चोरी की एफआईआर दर्ज हुई थी। घटना में BOSCH कंपनी की सफेद-नीली बैटरी और Voltaz कंपनी की दो बैटरियां चोरी हुई थीं। पीड़ित अमर सिंह पटेल की पत्नी शकुंतला देवी ने इसकी लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम कन्नौजिया, कांस्टेबल आलोक यादव, शुभम पांडेय और ओम नारायण भी शामिल रहे।