BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) आवेदिका कलावती पत्नी पारसनाथ उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम जमुनहवा (गौर) थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना दिया गया कि दिनाँक 08.09.2025 को वह अपने घऱ से जुआथान रिस्तेदारी में चली गयी थी। उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष घर पर अकेली मौजूद थी। दिन के लगभग एक बजे दो महिलाएं भीख मांगने के बहाने से मेरे घऱ पर आईं।उक्त दोनों महिलाओं में से एक महिला मेरी पुत्री से बात चीत करके बातों में उलझा लिया तथा दूसरी महिला मेरी पुत्री की नजर बचा कर मेरे घर में घुसकर चाँदी का पायल / चाँदी का हाफ करधन , कान का सोने का झाला ,चाँद टीकी , मंगलसूत्र व नाक की नथुनी चुरा लिया और चोरी का सामान लेकर मेरे घर से भाग गयी। दिनाँक 09.09.2025 को थाना स्थानीय टीम उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि एक संदिग्ध महिला महदेइया चौराहे पर घूमती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो उक्त महिला के पास से चोरी के एक जोड़ी पायल सफेद धातु एवं एक अदद हाफ कमर करधनी सफेद धातु बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता जो अपना नाम चंचला मण्डल पत्नी बीपी मण्डल पुत्री अमरेश मण्डल निवासी बाली घाट थाना गाजोल पोस्ट मोदापुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताई जिसको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय उतरौला रवाना किया गया।







