भाजपा मंडल प्रभारी स्वरूप राज सिंह ‘जूली’ ने किया उद्घाटन
FATEHPUR NEWS: वीआईपी रोड स्थित नियर राम जानकीपुरम, सिविल लाइन में ‘फौजियंस सोलर’ का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। उद्घाटन भाजपा के मंडल प्रभारी मलवा स्वरूप राज सिंह ‘जूली’ ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर फौजियंस सोलर के डायरेक्टर लालता प्रसाद मिश्र एवं दलजीत सिंह ने बताया कि उनके यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने के लिए लोन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा अपनाएं और बिजली की बचत करें। इससे बिना डाउन पेमेंट के बिजली खर्च में कमी आएगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह चौहान सहित मेवा लाल वर्मा, रामकिशोर बाजपेई, शिवदास सिंह, कोमल सिंह, बाबू सुखदेव सिंह, दुर्गेश तिवारी, हिमांशु पाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल को क्षेत्र में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







