PRAYAGRAJ NEWS: फोर्ड स्कूल क्लब ने फाफामऊ क्लब को 6 विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में गौरव पांडेय की अचूक गेंदबाजी (7-2-20-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाफामऊ क्लब ने शुक्रवार को अपने मैदान पर 28.1 ओवर में 91 रन (मोहम्मद नुजैफ 31 नाबाद, प्रिंस 20, गौरव पांडेय 5/20, आशुतोष भास्कर 2/09, इशांत कुमार निषाद 2/22, स्वास्तिक दुबे 1/16) बनाए। जवाब में फोर्ड स्कूल क्लब ने 23 ओवर में चार विकेट पर 93 रन (राहुल 17 नाबाद, वैभव त्रिपाठी 17, अमित यादव 2/27, जय कुमार 1/14) बना लिए । गौरव पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







