PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय फूलपुर मौरी में एक विवादास्पद निर्माण का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम लाल विद्यालय की पुरानी बाउंड्री पर शौचालय का निर्माण करवा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जब पत्रकारों ने मौके का निरीक्षण किया, तो यह मामला सत्य पाया गया। इस विषय में जब खंड शिक्षा अधिकारी वंशी धर पांडेय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। विद्यालय परिसर में इस तरह का अनधिकृत निर्माण शैक्षणिक संस्थान की सीमा के मानकों का उल्लंघन प्रतीत होता है। यह मामला प्रशासनिक स्तर पर जांच का विषय बन गया है।







