Home उत्तर प्रदेश फूलपुर में कांग्रेस बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन संपन्न, छात्रों और युवाओं के...

फूलपुर में कांग्रेस बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन संपन्न, छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

PRAYAGRAJ NEWS: फूलपुर के देवनहरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में ‘छात्रों की गूंज’ विषय के साथ-साथ बूथ संगठन को धार देने पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 19 जुलाई को प्रयागराज आगमन की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को सबसे मजबूत बनाने की रुपरेखा तैयार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस (गंगापार) के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 जुलाई को हमारे नेता राहुल गांधी जी प्रयागराज की धरती पर आ रहे हैं। देश का छात्र और युवा आज पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती में देरी से पूरी तरह त्रस्त है। राहुल जी उन्हीं युवाओं के हक के लिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत सीधा संवाद करेंगे।हमें हर गांव और कोचिंग सेंटर से छात्रों को जोड़कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।वरिष्ठ नेता मनीष मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, “कोई भी बड़ा नेता तभी मजबूत होता है जब उसका बूथ संगठन मजबूत हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने हुंकार भरते हुए कहा कि 19 जुलाई का यह छात्र संवाद सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को बचाने की एक बड़ी क्रांति होगी। इस क्रांति की शुरुआत हमारे बूथ अध्यक्षों के जरिए जमीनी स्तर से होगी। कांग्रेस का एक-एक बूथ संगठन अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। हम हर बूथ पर बैठकें करेंगे, संगठन को और विस्तार देंगे और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में युवाओं के हक की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय,रामकिशुन पटेल,शरद उपाध्याय मुन्ना,कमला कान्त मिश्रा,अनुपम द्विवेदी,शायरा आयशा,नसीम हाशमी,अरविंद यादव,लल्लू यादव, राजेश पटेल,ब्लाक अध्यक्ष रितेश पासी,डा.अमर सिंह पटेल,सुरेश पटेल,संगम लाल गुप्ता,प्रदीप पाण्डेय,रमेश मौर्या,श्यामजी धुरिया,विश्वनाथ गुप्ता,रेखा पटेल,संगीता पटेल,फोटो देवी,सुषमा पाल,राजेश पटेल,सफीक हाफिज जी,सलीम टाइगर,बजरंग बहादुर सिंह,आकाश पासी,अवधेश बहादुर,करन कनौजिया,कार्तिकेय पाण्डेय, आकाश पासी समेत बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।