रिश्तेदारों ओर परिजनों ने थाने में पहुंच की कार्यवाही की मांग
SAHARANPUR NEWS: गंगोह श्रेत्र के गांव शेरमऊ में बीती 18 तारीख को एक युवक शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था जिसका गांव के ही कुछ लोगों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार करा दिया गया था। आपको बता दे कि गांव शेरमऊ निवासी मिथलेश पत्नी विनोद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र कुलदीप 18 तारीख की शाम को खेत में जाने की बात कहकर गया था जोकि पूरी रात गुजर जाने के बाद अगले दिन आसपास के गांव के कुछ लोग उसकी डेड बॉडी लेकर घर आए तो उसके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि पुत्र की मौत के सदमे में वो बेहोश हो गई थी जब तक वह होश में आई तब तक उसके बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आज महिला के मायके ओर परिजनों ने गंगोह थाने में पहुंच कुलदीप की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। आपको यह भी बता दे कि मृतक कुलदीप की कुछ फोटो भी सामने आई है जिसमें वह एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।







