Home उत्तर प्रदेश फसल बीमा से मिली राहत, क्षति पर किसानों को मुआवजा, 7 को...

फसल बीमा से मिली राहत, क्षति पर किसानों को मुआवजा, 7 को प्रतीकात्मक चेक

SIDHARTHNAGAR NEWS: फसल नुकसान झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 व रबी 2025-26 की क्षतिपूर्ति धनराशि का वितरण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।कार्यक्रम में बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में सात किसानों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। इस मौके पर विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और फसल क्षति का मुआवजा तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता भी दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि जोखिम कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। फसल बीमा योजनाएं किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही हैं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष पात्र किसानों को भी समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बीमा योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।