किसे बताएं अपना दर्द ठीक से ‘इलाज’ हो जाए तो ‘बीमार व्यवस्था’ सुधर जाए
JHANSI NEWS: चिकित्सा उम्मीदों को पंख देने के लिए बना महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्रालय की घोर उपेक्षा का शिकार बनता जा रहा है। चिकित्सा के इस प्रमुख केंद्र की हालत इस कदर बदहाल हो चुकी है कि यहां की स्वास्थ्य सेवाएं हिचकोले खा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे बड़ी रीढ़ होती है मरीजों के उपचार की व्यवस्था, लेकिन मेडिकल कॉलेज में यह पूरी तरह चरमरा चुकी है। ओपीडी से लेकर भर्ती वार्डों तक, मरीजों के इलाज की व्यवस्था संकट में फंसी है। मेडिकल कॉलेज में बीमार सिस्टम के आगे मरीज लाचार हैं। यहां की मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यहाँ के हालात भर्ती मरीजों को फर्श पर बैठाकर ही बोतले चढ़ा दी जाती है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल विडिओ में साफ़ दिखाई दे रहा है की मेडिकल कॉलेज में एक महिला को फर्श पर बैठाकर बोतले चढ़ाई जा रही है. मेडिकल कालेज में पसरी अव्यवस्थाओं से हर दिन यहां आने वाले मरीज और उनके स्वजन को परेशानी हो रही है। अव्यवस्था इस कदर हावी हो चुकी है कि पूर्व में कई मरीजों ने उपचार की आस में ही दम तोड़ दिया। तमाम शिकायतों और अप्रिय घटनाओं के बाद भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।







