Home उत्तर प्रदेश फतेहपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 94 ई-चालान व दो डंपर सीज

फतेहपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 94 ई-चालान व दो डंपर सीज

FATEHPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 11/10 मई की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा, कटोघन टोल प्लाजा और बड़ौरी टोल प्लाजा पर पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की। जिंदपुर टोल पर यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव और थाना ललौली टीम, कटोघन टोल पर टीएसआई अवधेश कुमार सिंह व खागा टीम, जबकि बड़ौरी टोल पर टीएसआई बृजेश तिवारी व थाना कल्याणपुर पुलिस ने चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ 26 ई-चालान करते हुए 2 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 68 ई-चालान कर 1 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 2 डंपर वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा