Home उत्तर प्रदेश प्रोटीनयुक्त आहार खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे टीबी रोगी-सीएमओ

प्रोटीनयुक्त आहार खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे टीबी रोगी-सीएमओ

टीबी रोगियों में वितरित हुआ पोषण पोटली

निक्षय मित्रों के सहयोग से जनपद होगा टीबी मुक्त-डीटीओ

KUSHINAGAR NEWS: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में क्षयरोगियो को गोद लेने की कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को सीएचसी के परिसर में 30 क्षयरोगियो को प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दी गयी। जिसमें 25 क्षय रोगियो को खट्टर एडीबल्स प्राइवेट लिमिटेड कप्तानगंज द्वारा प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दी गयी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कार्यवाहक मुख्य
चिकित्साधिकारी डॉ बी एन राव ने कहा कि क्षयरोग से ग्रसित व्यक्ति दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे है। उन्होंने ने कहा कि जो भी क्षयरोग से ग्रसित व्यक्ति है उन्हें अपने शरीर के रोग से लड़ने वाले प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये अधिक से अधिक प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिये। सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के अतिमहत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत को 2025 में टीबी मुक्त बनाने के लिये आप सभी का सहयोग जरूरी है।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन.त्रिपाठी ने कहा कि निक्षय मित्रो के सहयोग से जनपद टीबी मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में क्षय रोग का उपचार ले रहे सभी मरीजों को निक्षय मित्रों के सहयोग से पोषण पोटली दिलाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि इस पुनीत कार्य हेतु मैं खट्टर एडबिल कम्पनी के प्रबंधक उमेश कुमार एवं टीम को शुभकामनाएं देता हूँ।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सूर्यभान कुशवाहा ने कहा कि जो भी टीबी रोगी है वह दवाओं का कोर्स पूर्ण करें बीच मे दवा छोड़ना घातक हो सकता है। उन्होंने ने कहा कि रोगियों के साथ एवं आस पास जो व्यक्ति रह रहा है उसकी भी जाँच अवश्य कराये। सीएचसी के चिकित्सक डॉ एसबी कुशवाहा, डॉ परवेज आलम,डॉ रेनू मिश्रा डॉ फैसल अब्बास,डॉ गोपाल मद्धेशिया द्वारा एक एक मरीजों को पोषण पोटली दिया गया। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया।अतिथियों का स्वागत एसटीएस नवीन चन्द्र मिश्र तथा आभार एसटीएलएस खुर्शीद आलम ने व्यक्त किया।इस दौरान खट्टर एडबिल प्राइवेट कंपनी के एचआर विवेकानन्द दुबे, नीरज गुप्ता, दुर्गेश दीक्षित, आत्मा सिंह, दीपक चौहान, प्रफुल्ल मिश्र आदि उपस्थित रहे।