Home उत्तर प्रदेश प्रांतीय आह्वान पर टीईटी निर्णय की अनिवार्यता का विरोध चलाया एक्स पर...

प्रांतीय आह्वान पर टीईटी निर्णय की अनिवार्यता का विरोध चलाया एक्स पर हैशटैग अभियान

JHANSI NEWS: टीईटी की अनिवार्यता वाले निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बिगुल फूंक दिया है। काला कानून वापस लो की मांग से एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया गया, जो काफी ट्रेंड कर गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पोस्ट की गई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने जनपद में शिक्षकों से संवाद कर इस अभियान को रफ्तार दी। उन्होंने शिक्षकों के हितों को प्रभावित न होने का आश्वासन देते हुए एकजुटता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। वहीं समस्त ब्लॉक में इस अभियान को चलाते हुए सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चार लाख से अधिक पोस्ट के साथ काले कानून का विरोध एक्स पर ट्रेंड कर गया। शिक्षक नेता अब्दुल नोमान ने बताया कि जब से शिक्षकों की सेवा में संकट की आहट हुई है, तब से ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराने की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 7 सितम्बर को लखनऊ में बैठक प्रस्तावित है, जिसके बाद आगामी जनान्दोलन का खाका खींचा जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, देवेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पुष्पेन्द्र तिवारी, आनन्द मोहन मिश्रा, मोहित मिश्रा, अमरपाल सिंह, संजीव अरजरिया, अमरपाल सिंह मुकेश वर्मा, शशांक अमरया आदि मौजूद रहे।