PRATAPGARH NEWS: हर घर तिरंगा व 80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में किए गए कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा और सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री आरपी सरोज द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र मंगलवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ द्वारा प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री राजाराम यादव एवं कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ के श्री अवनींद्र यादव को प्रदान किया गया।







