PRAYAGRAJ NEWS: राज्यसभा सांसद और ऑल इंडिया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी का यौमे पैदाइश आज कांग्रेस नेता नोमान शकील द्वारा अहमदगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर केक काटा और पूरे वातावरण को खुशी और जोश से भर दिया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता नोमान शकील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है और संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, तब हमारे नेता राहुल गांधी जी संसद से लेकर सड़क तक देश के भविष्य की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश में एक नया युग शुरू होगा, जहां नवजवान और किसान सम्मान के साथ प्रेम और भाईचारे को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के अंत में नोमान शकील ने जनाब इमरान प्रतापगढ़ी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही परी बस्ती में मिठाई का वितरण किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में सरफराज आलम अंसारी, हाजी सहल अहमद, हाजी सज्जू खान, हाजी अदनान सुहल, गुलाम जिलानी अंसारी, यूसुफ नदीम, इरफान रजा कादरी, मोहम्मद श्रमिक, श्रीमती हाजरा बीबी, श्रीमती फरजाना सिद्दिकी, कुलसुम बानो, अकील अहमद, हाफिज अहमद अर्शी, रोशन शर्मा, सलमान माली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शारिब, फैजान नकद, नियाज अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।







