Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मलबे में आलू लूटने की होड़

प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मलबे में आलू लूटने की होड़

12
0

प्रयागराज। जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदापुर में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जहां प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है, वहीं मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मलबे में दबे आलुओं को लूटने की होड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग बोरी और थैले लेकर पहुंचे और मलबे से आलू चुन-चुनकर ले जाने लगे। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था में ढील के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि इस भीषण हादसे में कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं। घटना के बाद कोल्ड स्टोरेज के मालिक और समाजवादी पार्टी से जुड़े पूर्व मंत्री अंसार अहमद को पुलिस ने उसी दिन हिरासत में ले लिया था।

फिलहाल प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है और घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, हादसे की जांच भी जारी है ताकि लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा सके।

इन लोगो की गई जान

1.  ज्योविश कुमार पुत्र नुनुलाल
बलियार थाना लम्बुआ सहरसा बिहार.

2. जगदीश कुमार पुत्र अशोक
चन्दापुर मलाक हरहर फाफामऊ प्रयागराज।

3. मनोज उर्फ बिल्लर चौधरी पुत्र विद्यानन्द चौधरी
गौरी पिपरा थाना सलकुआ सहरसा बिहार।

4. मसिन्दर कुमार पुत्र सक्कोसदा
बलिहारी थाना सलकुआ सहरसा बिहार