PRATAPGARH NEWS: ईद के त्यौहार पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मुल्क के साथ दुनिया में अमन व चैन की मजबूती की दुआ की है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कहा है कि रमजान के मुकददस महीने के बाद ईद उल फितर का यह त्यौहार खुशियों के बीच देश की कौमी एकता की हिफाजत की हमें सीख दिया करता है। सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने लोगों से तरक्की तथा खुशिहाली के लिए मिलजुलकर आगे बढ़ने पर भी जोर दिया है। नेताद्वय का संयुक्त बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।







