सवा दो महीने बाद सांसद के दौरे में दोपहर से स्वागत का सिलसिला देर रात तक भारी हुजूम का बना गया रिकार्ड
PRATAPGARH NEWS: लगभग सवा दो महीने के लंबे अंतराल के बीच सोमवार को रामपुरखास पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत का सिलसिला देर रात तक जारी दिखा। दोपहर से शुरू हुआ प्रमोद तिवारी का एक दिवसीय दौरा निर्धारित समय से पहली बार काफी विलम्ब से पूरा हुआ दिखा। ननौती सीमा से भीड़ का नजारा सीमा के दूसरे छोर रामपुर बावली के समीप सराय संग्राम सिंह गंगा एक्सप्रेसवे के पहुंच मार्ग तक टस से मस न हुआ दिखा। विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना तथा नाती राघव के साथ क्षेत्र पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी के दौरे का मुख्य उद्देश्य उनका बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन माह के सोमवार को दर्शन करने व मंगापुर में हाल ही में स्वीकृत कराए गए स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण करना था। बाबा घुइसरनाथ के प्रति प्रमोद तिवारी का जुड़ाव जगजाहिर है भी। जून माह में प्रमोद तिवारी दिल्ली दौरे पर गये तब वह अचानक बुखार के चलते लम्बे समय तक बीमार हो गये। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को हुई तब वह मायूस भी हो उठे थे। स्वस्थ होने के बाद संसद सत्र में प्रमोद तिवारी की व्यस्तता बढ़ गयी। इसके चलते वह लगभग सवा दो माह रामपुरखास नहीं आ सके। कुछ यही कारण था कि सांसद प्रमोद तिवारी के दौरे के निर्धारित मार्गो पर हर चौराहे व तिराहे तथा गांव के छोर पर एकाएक भीड़ उमड़ पड़ी। समय से कार्यक्रमों को पूरा करने वाले प्रमोद तिवारी को इस बार खुद के दौरे में लगभग साढ़े चार घण्टे विलम्ब में देखा गया। लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। महिलाओं और बच्चियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधायक मोना की मौजूदगी में उनकी आरती भी उतारी। लालगंज के बाद बेलहा, रामपुर बावली बाजार तथा सराय संग्राम सिंह पहुंचते पहुंचते प्रमोद तिवारी को देर शाम हो गयी। इसके बावजूद भी उनसे मिलने की चाहत लोगों में जरा सा भी कम न दिखी। इन स्थानों पर भी हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत को आतुर थे। भीड़ और लोगों का खुद प्रमोद तिवारी से मिलने उमड़ पड़ना मंगलवार को भी क्षेत्र में जगह जगह लोगों की जुबान पर देखा गया। बड़े बुजुर्ग भी यह कहते सुनते देखे गये कि लगभग साढ़े चार दशक में प्रमोद तिवारी ने रामपुरखास के लोगों से जो पारिवारिक तानाबाना तैयार किया है। यहीं वजह है कि बीमारी के बाद उनका हाल चाल लेने के लिए लोग खुद इकटठा हो उठे। लोगों की अपने प्रति यह दिली हमदर्दी देख प्रमोद तिवारी भी कई जगह भावुक दिखे। वहीं अपने पिता के प्रति लोगों का अपनत्व देख विधायक मोना भी लोगों से परिवार के बड़े बुजुर्गो की कद्र करती देखी गयीं। प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक चुनें गये हैं। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के वोहदे को भी वह रामपुरखास के साथ जिले के नाम करने वाले पहले दिग्गज नेता का सियासी जलवा लिये हुए हैं। लोगों के मुताबिक प्रमोद तिवारी से मिलने की चाहत इस बार और कई मौकों से अलग रही। खुशी तो राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने और विपक्ष के उपनेता बनने पर रामपुरखास में छायी। यह बात अलग है कि इस बार प्रमोद के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी के साथ लोगों में हमदर्दी की मिठास कुछ और अंदाज लिए हुए थी। सांसद प्रमोद तिवारी भी लोगों का अपनत्व देख बोल ही पड़े कि रामपुरखास के लोगों के प्यार व आशीर्वाद के साथ उनके पूजा पाठ ने हमें स्वस्थ किया है।








