फोटो – पूर्व सांसद रघुराज शाक्य का हालचाल लेते प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह
ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद इटावा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जनपद आगमन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के साथ तबियत बिगड़ने की खबर पाकर फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर पूर्व सांसद/विधायक रघुराज शाक्य व एक्सीडेंट में घायल हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के महेवा स्थित आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा की आप दोनों पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आप लोग जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर राजनीतिक व सामाजिक जीवन में सक्रिय हो। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, सीपू चौधरी, लज्जाराम प्रजापति, अलोक गुप्ता, इरशाद अली टिंकू उपस्थित रहे।







