JAUNPUR NEWS: मंगलवार को सरायख्वाजा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने अपने हमराहियों के साथ शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और जागरूकता के प्रति जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा के प्रति पुलिस आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा 102, 108 वूमेन पावर लाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया। इसके अलावा, उन्होंने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लैंगिक तथा महिला से संबंधित कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता और सराहनीय कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है। वह बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। उनके इन कार्यों से क्षेत्र में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ रही है, और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।







