नफरत के दौर में हिंदू – मुस्लिम एकता का दिया पैगाम
FATEHPUR NEWS: देशभर में राखी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक है। फतेहपुर की समाजसेवी एवं महिला ग्राम प्रधान ने मुस्लिम भाइयों को भी राखी बाँधी हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। इसी क्रम में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष तथा बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष और सुजानपुर ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस नेत्री हेमलता पटेल ने रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी बहन विद्या देवी के साथ अपने मायके बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जनपद अंतर्गत तारा ग्राम पंचायत पहुँच कर अपने भाइयों क्रमशः दाताराम पटेल, रामबाबू एवं शिवबाबू को स्नेहिल पलों के साथ राखी बांधी साथ ही अखिल भारतीय प्रधान संघ के ज़िला अध्यक्ष नदीमुद्दीन “पप्पू” को भी बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल ने राखी बांधी और सभी भाइयों के लिए मंगल कामनाएं की। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि बहुत से भाईयों तक वो नहीं पहुंच पा रहीं हैं लेकिन सभी भाइयों बहनों के लिए वो मंगल कामनाएं करती हैं। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भाई – बहन के असीम प्रेम स्नेह और रिश्ते की अटूट डोर के पावन पर्व रक्षाबंधन पर सभी भाई बहनों को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। इस राखी से उन्होंने हिन्दू – मुस्लिम एकता का संदेश दिया है।







