KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर के जौरा बाजार निवासी अरविंद मिश्र को कप्तानगंज के खोटही स्थित दुर्गा इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सौंपी गई है। मिश्र के प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
गांववासियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। इस अवसर पर परिजनों हरिकेश मिश्र, सुग्रीव मिश्र,अजीत मिश्र, अनूप मिश्र, अतुल मिश्र समेत अ.प्राप्त शिक्षक श्रीकांत मिश्र, पं.अजय मिश्र, मनोज मिश्र, अम्बेश मिश्र,हरीश मिश्र,अजय उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, कन्हैया शर्मा, समाजसेवी अजय शुक्ला, अनिल जायसवाल,पूर्व प्रधानाचार्यगण दयाशंकर मिश्र, हरिशंकर उपाध्याय,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, बनारसी दास खरवार,देवेन्द्र उपाध्याय, ई. अजय उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, सुमंत यादव ,संजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शम्भू बरनवाल, संजय बरनवाल, आशुतोष पाण्डेय, शिक्षकगण विकास चतुर्वेदी, अंशुमान चतुर्वेदी, आमोद कुमार उपाध्याय, महंथ कुशवाहा, कन्हैया लाल श्रीवास्तव,संतोष लाल श्रीवास्तव,गोविन्द लाल श्रीवास्तव, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव , कुलदीप उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, आनंद उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।







