KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज, जौरा बाजार में सोमवार का दिन खास रहा।जब छात्राओं को नेतृत्व के मंच पर उतारकर उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अवसर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू चौधरी और प्रधान लिपिक सुबोध पांडेय की प्रेरणादायी पहल पर कक्षा 10वीं की छात्रा प्रीति शर्मा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या और कक्षा 10 ‘सी’ की ज्योति कुशवाहा को प्रधान लिपिक बनाया गया। इस नवाचार का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ का विकास करना था। प्रधानाचार्य रामू चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्राएं केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें। बल्कि व्यवहारिक शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें। ऐसे अवसर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। प्रधान लिपिक सुबोध पांडेय ने कहा कि छात्राओं को कार्यालयीन कार्य प्रणाली से परिचित कराना उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम कदम है। इससे उनमें निर्णय लेने और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है।
छात्रा प्रीति शर्मा ने दिनभर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करते हुए शिक्षकों से संवाद स्थापित किया। वहीं ज्योति कुशवाहा ने कार्यालय संबंधी कार्यों में सहभागिता निभाकर जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विजय प्रकाश उपाध्याय समेत शिक्षकों और कर्मचारियों में विपिन बिहारी, उमेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, शिवेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी, शिव प्रकाश, ओमप्रकाश, त्रिलोकी, इरशाद अंसारी, कृपाशंकर चौबे, अखिलेश मिश्रा, मथुरा तिवारी, रवि शंकर सिंह, सुरेश उपाध्याय, संतोष गुप्ता, अशोक तिवारी, जाहिद हुसैन सिद्दीकी, साहबज़ादा अहमद, राजेश सिंह, राजेश तिवारी, राजेश उपाध्याय, राम लखन पांडेय, सुमन द्विवेदी, सिम्पल उपाध्याय, अनुराधा सिंह, महेंद्र यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, प्रभात, पौहारी सिंह, काशी सिंह, कृष्णा यादव, विकास, उपेंद्र, मोतीचंद आदि की उपस्थिति रही।







