Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी के खिलाफ़ विरोध मार्च निकाला

प्रधानमंत्री पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी के खिलाफ़ विरोध मार्च निकाला

भाजपा महिला मोर्चा सहित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
PRAYAGRAJ NEWS: हाल ही में महोबा के समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपना रोष गुस्सा विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा सांसद से माफी मांगने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में “अखिलेश यादव शर्म करो” प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” “सपा सांसद माफी मांगो ” जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि सपा सांसद ने प्रधानमंत्री पर इस तरह बेहद अमर्यादित अभद्र टिप्पणी करके अपनी और अपनी पार्टी की घटिया मानसिकता का परिचय दिया है जो सहन नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री का ही नहीं अपितु नारी शक्ति का अपमान भी किया गया है ऐसी टिप्पणी से। अखिलेश यादव को ऐसे सांसद के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए जो वे नहीं कर रहे हैं जिसके लिए अखिलेश यादव को शर्म करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि सपा नेताओं की आदत है ओछी अभद्र टिप्पणियां करना और प्रधानमंत्री पर सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी से देश की जनता में रोष है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, ऋचा सिंह, महिला मोर्चा काशी क्षेत्र मंत्री वंदना सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, शिखा खन्ना, सौम्या मिश्रा, अनीता सिंह, विजय लक्ष्मी चंदेल, संगीता पटेल कंचन लता कुशवाहा, प्रियंका पाराशर, रीना गुप्ता, रीता त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, रीता वर्मा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, उमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।