MIRZAPUR NEWS: रविवार को भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के सभी 96 बूथों पर भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, शक्तिकेंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने चोरवाबारी शक्तिकेंद्र के बूथ नंबर 410 पर ओमनगर कॉलोनी में बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर बथुआ शक्तिकेंद्र संयोजक मनोज केशरी, जय प्रकाश शर्मा, शांति देवी, सर्वजीत शर्मा, मजु केशरी, लछमन यादव, जय शंकर शर्मा, बृजेश शर्मा, रवि केशरी, अर्पित केशरी, अकित केशरी, अजीत रावत, आदित्य गुप्ता, सूरत लाल मिश्रा, , बूथ अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, सत्यम शर्मा, सोनू प्रजापति आदि प्रमुख बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







