Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है आत्मनिर्भर:संजय...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है आत्मनिर्भर:संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रीतम नगर मंडल के कार्यशाला संपन्न हुई।कार्यशाला में सर्वप्रथम भाजपा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने देवतुल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के शशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत लगातार उपलब्धियां को प्राप्त करते हुए भारत का नाम शिखर पर पहुंच रहा है। आगे कहा कि भारत ने रक्षा दवा वैक्सीन वायुयान रेल यूपीआईजैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर होकर अन्य क्षेत्रों में भी अपनी आत्मनिर्भरता का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की और कार्यक्रम को उल्लास और समाज के सहयोग  के साथ पूर्ण करने का सुझाव भी दिय। भाजपा नेता शैलेश पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह राष्ट्र एवं व्यक्ति सदैव सभी  का मार्गदर्शन बनता है जो स्वयं में में आत्मनिर्भर होता है, इसी परिपाटी का निर्वाह करते हुए भारतीय विश्व गुरु बनने की ओरअग्रसर है। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, संजय केसरवानी, संजय कुशवाहा, सतीश चंद्र, प्रेमचंद केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, रितेश श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।