JHANSI NEWS: जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिस पर एडवोकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के जिला प्रभारी रामप्रकाश पाण्डेय एडवोकेट ने बनारस में न्यायिक जांच की जरुरत बताया और निर्दोष अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुक़दमे समाप्त किये जाने की जरुरत बताया. वही बरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द मिश्रा ने अब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू किये जाने की जरुरत बताया. वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र उपाध्याय ने भी कहा की अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं और साजिसों पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट से ही राहत मिल पाना संभव है. अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा की अधिवक्ताओं को जाति धर्म भुलाकर केवल अधिवक्ताओं के प्रति समर्पित होना होगा. बैठक में प्रमुख रूप से कुंवर रोहित सिंह, देवशरण मिश्रा. लक्ष्मण त्रिपाठी. अरुण टाइगर. नरेन्द्र सिंह लल्ला,सुरेन्द्र पयासी, लक्ष्मण कुशवाहा,माधव विश्वकर्मा, आनन्द पाण्डेय, विनीत पांडेय, पुष्पेंद्र गर्ग,अशोक कुशवाहा आदि आधा सैकड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे.







