SAHARANPUR NEWS: सोमवार को ग्राम बोपड़ा में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना किसानो को अपने हाथों से प्राथमिक गन्ना सप्लाई कैलेंडर वितरण कर, सहारनपुर मण्डल में गन्ना सप्लाई कैलेंडर वितरण कार्य का शुभारम्भ किया। उप गन्ना आयुक्त ने कहा की सहारनपुर मण्डल के तीनो जनपदों के 2164 ग्रामों में सभी गन्ना किसानों को यह कलेंडर वितरण करना है जिसमे की किसान अपनी आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने रकबे की स्थिति और बेसिक कोटा और उसके आधार पर बनने वाली पर्चियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हाल ही में संपन्न हुए गांव गांव में गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत किसानो द्वारा नोट कराई गई आपत्तियों तथा अन्य संसोधनो को दुरुस्त करने के बाद अब गन्ने विभाग के द्वारा गन्ना किसानों को उनके आगामी पेराई सत्र के लिए किसान की गन्ना सप्लाई की जानकारी का प्राथमिक कलैंडर तैयार करते हुए उसे किसानो में वितरित किया जा रहा है। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य यही है की किसान अपनी आगामी गन्ना सत्र की तैयारी कर लें।
इस अवसर पर उपस्थित गन्ना किसानो से अनुरोध भी किया की वे अच्छी तरह से अपने कलेंडर में दर्ज अकडो को देख ले ओर अभी भी यदि कोई दिक्कत है अथवा रकबे आदि किसी आंकड़े में कोई त्रुटि लगती है तो अपनी गन्ना विकास परिषद में अथवा गन्ना समिति में निर्धारित प्रर्थना पत्र पर लिख कर प्राप्त करा सकते हैं , उन्होंने कहा की 10 सितम्बर तक प्राथमिक कैलेंडर का वितरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें गन्ने विभाग और चीनी मीलों की टीमें कार्य कर रही हैं, इसके पश्चात गन्ना समितियों में सुधार मेले भी लगाए जायेंगे। उप गन्ना आयुक्त ने कहा की विभाग का यही प्रयास है की किसानो को कोई भी दिक्क़त परेशानी ना हो,
इस अवसर पर किसानो के साथ ही अन्य विभागीय और चीनी मिल के अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।







