KUSHINAGAR NEWS: शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस जिला संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह कारगिल के पहाड़ों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस इतिहास में अंकित एक ऐसा दिन है जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अटूट साहस और बलिदान का सम्मान करता है। यह दिन हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में तमाम बाधाओं के बावजूद हासिल की lउन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर अपने सैनिकों की विरासत का सम्मान करते हुए, आइए हम एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए एकजुट हों और उस साहस और करुणा को प्रतिध्वनित करें जो हमारे राष्ट्र की पहचान है।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि हम भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की पहाड़ियों को वापस पाने के लिए अथक संघर्ष संघर्ष किया। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर, यह सुनिश्चित करते हैं कि कारगिल विजय दिवस की भावना सदैव बनी रहे और हमें राष्ट्रीय एकता के महत्व और उसे बनाए रखने के लिए आवश्यक बलिदानों की याद दिलाती रहे।
संगोष्ठी को हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह ने भी सम्बोधित किया।पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर त्रिपाठी ने लोगों के साथ कारगिल युद्ध के संघर्षों को साझा किया। संचालन जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद शुक्ल ने किया।
संगोष्ठी में पूर्व सैनिक कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, कैप्टन शमसुद्दीन, अनिल त्रिपाठी,सुरेश पाण्डेय,श्यामबदन यादव, राजकिशोर ओझा,जसवन्त राव, राजेश राव, सत्येन्द्र राय, विनोद सिंह, अमरनाथ कुशवाहा, मुरारी शर्मा, शारदा मद्धेशिया,मस्तराज गुप्ता और ओमप्रकाश पाण्डेय को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा विभाग तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।







