MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व सांसद फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर स्व. फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मी फूलन जी के साथ घटित भेदभाव व अत्याचार उत्पीड़न की भयानक घटनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी, जिसके कारण उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। चंबल की बीहड़ों से लेकर देश की संसद तक का उनका असाधारण व संघर्षपूर्ण सफर पार्टी संस्थापक धरतीपुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव से प्रेरित रहा। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि 1996 व 99 के लोकसभा चुनावों में मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली फूलन ने सांसद रहते हुए निष्छल व निष्कपट भाव से सदैव गरीबों, मजलूमों, वंचितों व उत्पीड़ितों के सहयोग का हरसंभव कार्य किया, जिनकी 25 जुलाई 2001 को दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, रामजी बिंद, झल्लू यादव, बलराम यादव, जमाल अहमद, अभय यादव, रवि सोनकर, रामजी यादव, मेवा लाल प्रजापति, रमा शंकर कोल, राम मिलन यादव, कन्हैया यादव, मनोज चौहान, अनीस खान, राकेश यादव, अभिषेक दुबे, चंदन यादव, भारत बिंद, उपेन्द्र तिवारी, जय शंकर यादव, वंदना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, श्याम सुंदर सोनकर, अमर नाथ चक्रवाल, रामजी चौहान व रवि यादव इत्यादि शामिल रहे।







