शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन रोशन
VARANASI NEWS: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री संविधान सभा के सदस्य महान स्वतंत्रता सेनानी पं कमलापति त्रिपाठी की 120 वी जयंती समारोह 3 सितम्बर बुधवार को अपराह्न 2 बजे चांदमारी रिंग रोड स्थित हीरावती लान में परंपरागत रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक पूर्व एम एल सी राजेश पति त्रिपाठी द्वारा हमारे संवाददाता को दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेडे, जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, चंदौली के सांसद एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह होंगे, जयंती समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष वाराणसी के फायर ब्रांड नेता विजय शंकर पाण्डेय करेंगे। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री त्रिपाठी यशस्वी राजनेता प्रखर संसदविद् मूर्धन्य संपादक साहित्य सेवी काशी के गौरव तो थे ही भारत सरकार के जहाजरानी एवं भूतल परिवहन मंत्री के बाद रेलवे मंत्री, एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक मात्र राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व किया और तकरीबन साढ़े तीन साल जेल यातनाएं सहनी पड़ी थी। स्व श्री त्रिपाठी जयंती समारोह में मिर्जापुर सोनभद्र भदोही चंदौली वाराणसी गाजीपुर एवं जौनपुर प्रयागराज के लोग भारी संख्या में शिरकत करेंगे। मिर्जापुर जिले से स्वतंत्रता सेनानी परिवार के वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण दूबे कंचनीय ने मिर्जापुर जिले से भारी संख्या में लोगों को भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी परिवार का मिर्जापुर जिला कर्जदार है इस जिले में सिंचाई, स्वास्थ्य, रेलवे, सड़कों और नदियों के पुलों के निर्माण जिले के 5 हजार लोगों को रोजगार दिया है इसलिए त्रिपाठी परिवार का मिर्जापुर जिले के लोग कर्जदार है।







