हमारे वीर क्रांतिकारी एवं आजादी के महान नायकों के संघर्षों के बाद देश हुआ था आजाद :प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी
KUSHINAGAR NEWS: तहसील कसया अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्धया में 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे वीर क्रांतिकारी एवं आजादी के महान नायकों के संघर्षों के बाद हमारा देश वर्ष 1947 को आजाद हुआ था जिनकी याद में 15 अगस्त का महापर्व प्रति वर्ष हम सभी लोग मनाते हैं। इसी क्रम में- स्कूली बच्चों, अभिभावकों व शिक्षक गण के द्वारा विद्यालय से मठिया टोला, बाजार टोला, हनुमान मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, होते हुए जल निगम की टंकी तक प्रभात फेरी निकली गई। समाजसेवी कुंवर खान के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने पंक्तिबद्ध सभी बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया । प्रधान प्रतिनिधि प्रेम कुमार गौड़ व प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, श्याम बदन कुशवाहा, धर्मदेव कुशवाहा, रामायण कुशवाहा, राम छबीला दुबे, राधेश्याम कुशवाहा, योगेंद्र यादव, अजय कुमार गौड़ सपना शर्मा, रागिनी पांडेय के अलावा विद्यालय के बच्चों में -प्रियांशु कुशवाहा, किशन, संदीप कुमार, पवन कुमार, सूरज, मनीष कुमार, पीयूष, आदित्य, साहिल, नसीमुद्दीन, आर्यन के अलावा बच्चियों में- कुमारी तनु, अनु, रिया, श्वेता, मोहिनी, मुस्कान, अनीशा, रोशनी, ज्योति, अलका, रिंकी, पिंकी, नंदिनी, मनसा, नेहा, मीनाक्षी, सिंधी, बिंदिया, आंचल, अंशिका आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







