PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के पूरे हरिकिशुन के पूर्व प्रधान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर मिश्र की पत्नी राजदेवी मिश्रा 79 का शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व सांसद प्रमोद तिवारी ने परिजनों से फोनिक वार्ता कर संवेदना प्रकट की। वहीं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आचार्य विनय शुक्ल, राकेश तिवारी गुडडू, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, डा0 सौरभ मिश्र, डॉ0 पूर्णिमा मिश्रा, पूर्व प्रधान बृजेश द्विवेदी आदि ने भी राज देवी के निधन पर दुख जताया है।







