PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व क्रिकेटर एकादश ने उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी एकादश को एक रन से हराकर पांच मैचों की निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेट एंड हेल्डिंग फाउंडेशन क्रिकेट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। विजेता टीम के नितिन सिब्बल (86 रन, 47 गेंद, दस चौके, दो छक्के एवं एक विकेट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएसए मैदान पर रविवार रात खेले गये मैच में पूर्व क्रिकेटर एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन (नितिन सिब्बल 86 नाबाद, कौशिक पाल 35, अमित सिंह 20, अस्करी अब्बास 19, राहुल सिंह 2/36, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक प्रताप, सुशील व डॉ. परवेज एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी एकादश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन (राहुल सिंह 50, वीरेंद्र वर्मा 31, सत्येंद्र कुमार 29, रणविजय सिंह 19, विमलेश सिंह, अस्करी अब्बास, नितिन सिब्बल व राकेश मिश्र एक-एक विकेट) ही बना सकी। नितिन सिब्बल को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक और खेल अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जावेद अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया। कमेंट्री जावेद अहमद ने की। इस मौके पर डॉ. भास्कर शुक्ला, हसबीन अहमद, वीरेंद्र उपाध्याय, शिवाकांत शुक्ल, ताहिर अब्बास, मोहम्मद आरिफ, अनुराग मिश्र, सुनील ओझा, अनूप सिंह, विवेक सिंह, पद्माकर मिश्र, सुशील ओझा, मुकेश भारतीय आदि मौजूद रहे।







