Home उत्तर प्रदेश पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मिला डॉक्टरेट सम्मान

पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मिला डॉक्टरेट सम्मान

KUSHINAGAR NEWS: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. रामाशीष राय को अमेरिका स्थित योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका, फ्लोरिडा यूएसए द्वारा “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता: हनुमान जी” विषय पर प्रस्तुत शोध के लिए डॉक्टरेट (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें छः जुलाई को बंगलौर विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी की ब्रांच में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। श्री राय मूलतः एक किसान परिवार से हैं। उनके दादा स्वर्गीय सुमेश्वर राय आजाद हिंद फौज़ के सिपाही रह चुके हैं। श्री राय भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राय को डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. मधूसूदन मणि त्रिपाठी, डॉ. विजय प्रताप उपाध्याय, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सुरेश प्रसाद शाही, सियाशरण पांडेय, जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, राष्ट्रीय किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष सिंहासन प्रसाद गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय, मुद्रिका चौहान, पूर्व प्रधानगण रमेश राय, लल्लन यादव, ग्राम प्रधान बबलू राय, अवनीश कुमार पाण्डेय, चंद्रशेखर यादव लड्डू, जीवन प्रकाश राय (एडवोकेट), अलाउद्दीन, अरविंद मिश्रा, आलोक उपाध्याय, शशिभूषण शाही, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र नाथ राय, रविन्द्र राय, राजेश्वर राय, बीरेंद्र राय, जितेंद्र राय, देवेन्द्र राय, अवनेंद्र राय, अनूप राय, आकाश राय, महातम यादव, परमानन्द कुशवाहा, जयराम प्रसाद आदि शामिल हैं।