नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान में पहुंचकर उन्होंने की शिष्टाचार भेंट
BHADOHI NEWS: पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह बुधवार को नगर में पहुंचे। उन्होंने नगर के अजीमुल्ला चैराहे के पास स्थित पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान में पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के पहुंचने के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने उनको फूल माला व बुके देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह इसके साथ ही अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिए। कुछ दिनों से उनका जिले में लगातार आगमन हो रहा है। ऐसे में कुछ लोग उनके जिले में आगमन को आगामी होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का उनके प्रतिष्ठान में आगमन एक शिष्टाचार भेंट के लिए हुआ है। इसको राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखा जाए। पूर्व एमएलसी आए और शिष्टाचार भेंट कर चलें गए।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सत्यशील जायसवाल, पूर्व सभासद करूणाशंकर दुबे, सभासद रमेश सरोज, सौरभ चैरसिया, अमित जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता व लवकेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







