ETAWA NEWS: पुलिस लाइन मेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के समस्त अधिकारीगण, थानाध्यक्ष/थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में जनपदीय कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।एसएसपी द्वारा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।इसके उपरांत सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाध्यक्ष/थाना प्रभारीगण, शाखा प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।







