Home इटावा पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार एक अँधेरे का फायदा...

पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार एक अँधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

ETAWA NEWS: चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये पुलिस द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया कब्जे से 1 महिन्द्रा ट्रेक्टर(चोरी का), (1 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है  थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत इकनौर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान महासिंगपुरा की ओर से 01 महिन्द्रा ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगे । थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया तो ट्रैक्टर सवार व्यक्तियों ने पुनः ट्रैक्टर को रोककर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसकी 1 गोली अभियुक्त चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र स्व0 अंगद के दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । 1 अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।पकड़े गये अभियुक्त से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से कुल 01 तमन्चा 315 बोर, 03 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद किये गये ।  पुलिस टीम द्वारा भागे हुये व्यक्ति के बारे मे पूछने पर चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर ने बताया कि उसका नाम ऋषि पुत्र स्व0 अंगद सिंह निवासी सूजीपुरा थाना भरथना जनपद इटावा है जो मेरा सगा भाई है । तथा ट्रैक्टर के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह ट्रैक्टर हम दोनों ने मिलकर आज रात्रि को चोरी किया हुआ है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है ।