SAHARANPUR NEWS: 11 सितंबर को वादी राजबल सिंह पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम सहजवा उमाही कला थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण 1.पंकज पुत्र विक्रम निवासी ग्राम सढौली सहारनपुर 2.मोनित पुत्र सतीश निवासी ग्राम मोहद्दीनपुर सहारनपुर व चार अन्य के द्वारा एक राय होकर वादी के भतीजे गौरव कुमार पुत्र सोमपाल नि0 सहजवा थाना रामपुर मनिहारन स0पुर व उसके दोस्त सुमित पुत्र राजकुमार नि0 सबदलपुर थाना कुतुबशेर स0पुर पर अपने हाथ मे लिये लोहे की रोड़ से हमला करना तथा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर घायल करन देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 362/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/131/109(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.09.2025 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.पंकज कुमार पुत्र विक्रम निवासी ग्राम सढौली थाना नकुड जिला सहारनपुर 2.मोनित पुत्र सतीश निवासी ग्राम मोहद्दीनपुर थाना नकुड जिला सहारनपुर को ग्राम ढकदेई मस्जिद के पास से कलरी गुर्जर जाने बाले रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







