SAHARANPUR NEWS: थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर द्वारा अभद्र टिप्पणी कर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वायरल वीडियों के आधार पर थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0सं0 404/2025 धारा 353 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा तथा थाना प्रभारी रामपुर मनि0 के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.09.2025 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.गौरव पुत्र सुरेश निवासी मौ0 गंगाराम कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर 2.तुषार पुत्र अनिल निवासी मौ0 मुस्तकान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को कस्बा रामपुर मनिहारान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।







