Home इटावा पुलिस ने मात्र 12 घंटे मे तीन शातिर चोरों को आँटो सहित...

पुलिस ने मात्र 12 घंटे मे तीन शातिर चोरों को आँटो सहित किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: पुलिस मात्र 12 घंटे मे ऑटो चोरी की घटना का सफल अनावरण चोरी की घटनाएँ कारित करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस, 10,000/- रु0 तथा चोरी का ऑटो बरामद किया गया  वादी कृष्ण पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला कांश थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ने थाना सिविल लाइन पर तहरीरी सूचना दी कि  रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका ऑटो चोरी कर लिया गया है । तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना सिविल लाइन पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कांस से जो ऑटो चोरी की गयी थी, उसको भिंड (मध्यप्रदेश) बेचने की फिराक में कुछ लोग बाइसख्वाजा रोड से होकर जाने वाले हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची । इसी दौरान एक टैम्पो आता दिखायी दिया जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो टैम्पो सवार भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 3 व्यक्तियों को बाइस ख्वाजा रोड वन विभाग चेक पोस्ट के पास से रात्रि मे पकड़ लिया गया तथा 2 व्यक्ति अंधेरे/झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम प्रयासरत है । सीओ सिटी अभयनारायण राय ने जानकारी मे बताया कि पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 10,000/- रुपये, 01 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व आटो बरामद हुये जिनके संबंध मे प्रपत्र/लाइसेंस मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहे । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तोअभियुक्तो ने बताया कि हम लोग मिलकर चोरी की घटनाये करते है तथा अर्जित धन को आपस मे बांट लेते है । इससे पहले भी हमने कई गाडी चोरी कर कटवा दी है तथा आज भी यह चोरी का टैम्पो भिंड म0प्र0 बेचने के लिए जा रहे थे।पुलिस टीम निरीक्षण सुनील कुमार प्रभारी थाना सिविल लाइन, उ0नि0 हेमन्त कुमार, उ0नि0 मोहनवीर सिंह, का0 संजय, का0 रवि कुमार, का0 मौहर सिंह द्वारा कार्यवाही की गई।