ETAWA NEWS: बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर बकेवर व नगर लखना व महेवा, अहेरीपुर में चल रहे शारदीय नवरात्र व श्रीरामलीला कार्यक्रम के चलते शुक्रवार की दोपहर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी सहित लवेदी थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर व उपनिरीक्षक केपी सिंह,स्वदेश कुमार,विनय द्विवेदी, विनीत पांडेय,वीरेन्द्र कुमार पटेल शोभित प्रजापति व अन्य भारी पुलिस पीएसी फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों से शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की। पैदल फ्लैग मार्च नगर बकेवर में औरैया रोड,इटावा रोड व भर्थना रोड व लखना रोड पर व सभी मस्जिदों पर जाकर करते हुए लोगों को शारदीय नवरात्र का पर्व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने का आमजनमानस से अपील की। इसके अलाबा नगर लखना में पैदल फ्लैग मार्च बाईपास तिराहा लखना से पुराना नहर पुल होकर बाईपास तक किया। वहीं कालिका मंदिर पर आ रही महिलाओं को नारी शक्ति मिशन के तहत सुरक्षा देने तैनात पुलिस फोर्स से आहवान किया। इसके बाद अहेरीपुर व महेवा में भी पैदल फ्लैग मार्च किया गया। रामलीला कार्यक्रम व शारदीय नवरात्र में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसके तहत यह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाला जा रहा है। वहीं इस पैदल फ्लैग मार्च में लोगों से रुबरू होकर बार्तालाप भी किया। लखना व बकेवर व अहेरीपुर, महेवा में बिराजमान मां जगतजननी आरम्भा की प्रतिमाओं स्थल से होकर कमेटी के पदाधिकारियों से महिलाओं के सुबह शाम मंदिर व पंडालों में जाने पर लोगों से शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।







