Home इटावा पुलिस ने ट्राली चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ट्राली चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये पुलिस द्वारा ट्रॉली चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया कब्जे से चोरी की गयी ट्रॉली, 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद  किये गये  वादी राहुल कुमार पुत्र मेवाराम निवासी सिरसा थाना सहसों जनपद इटावा द्वारा थाना सहसों पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि वादी की ट्राली फूप चौरेला मार्ग पर विनोद पुत्र निवासी सिरसा,सहसों,इटावा के घर के सामने खड़ी थी ।  जब वादी ग्राम सिरसा वापस आया तो ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रॉली विनोद के घर के सामने खडी थी जिसको अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । सूचना पर तत्काल थाना सहसों  पर मु0अ0सं0 35/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में   थाना सहसों पुलिस टीम कोला चौराहा चौकी विण्डवा कला क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जिनके पास चोरी की ट्रॉली, ट्रैक्टर तथा अवैध असलहा भी है, कही जाने की फिराक मे ग्राम नदा को जाने वाले रोड पर खड़े है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना सहसों पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर नदा मोड के पास से  ट्रैक्टर – ट्रॉली  सहित पकड लिया गया पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से नाम-पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 तमन्चा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गये । जिनके संबंध मे लाइसेंस मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहे । पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया गया कि हम दोनों ने अपने साथियो के साथ मिलकर यह ट्राली की रात्रि में फूप चौरेला मार्ग से एक मकान के सामने से चोरी की थी